बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देनी वाली मोदी सरकार के सांसद रवि किशन (ravi kishan) पर एक महिला ने दावा किया है कि वह उनकी पत्नी है और दोनों की एक बेटी भी है। महिला का नाम अपर्णा ठाकुर (aparna thakur ) है और उनकी मांग है कि भोजपुरी एक्टर व गोरखपुर से भाजपा के सांसद रवि किशन (Ravi kishan) अपनी बेटी को अपना लें। जिसके लिए महिला ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार भी लगाईं है।
दरअसल बीते सोमवार को अपर्णा ठाकुर(aparna thakur ) ने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस की जिसमे उन्होंने गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन(ravi kishan ) पर आरोप लगाया है कि वह उनकी पत्नी है और दोनों की एक बेटी भी है। दोनों की शादी साल 1996 में मुंबई में हुई थी जिसमे कुछ ख़ास दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। अपर्णा ने प्रेस कांफ्रेंस में आगे कहा कि उनकी एक बेटी भी है और वह चाहती हैं कि रवि किशन अपनी बेटी को सामाजिक रूप से अपनाएँ अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह न्याय के लिए अदालत भी जाएँगी।
https://x.com/TrueStoryUP/status/1779868495100166569
प्रेस कांफ्रेंस में महिला के साथ उनकी बेटी भी मौजूद थी और उसने भी दावा किया है कि रवि किशन(ravi kishan ) उसके पिता है। वह उनसे मिलने घर भी आया करते थे लेकिन बहुत समय के लिए नहीं रुकते थे। अपर्णा ने आगे कहा हैं कि मेरी बेटी को कभी पिता का प्यार नहीं मिला हैं और वह अब चाहतीं हैं कि रवि किशन(ravi kishan ) अपनी बेटी को एक बाप का प्यार दें।
अपर्णा ने कहा कि मेरी रवि किशन से कई बार बात भी हुई है लेकिन उन्होंने कभी मेरी मदद नहीं की, हाल ही मैं मुझे 10 हज़ार रुपए की जरूरत थी लेकिन रवि किशन ने पैसे देने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि वह हीरोइन बनाना चाहती थीं और उन्होंने लारा दत्ता के साथ एक फिल्म में काम भी किया है।
उनकी मुलाकात रवि किशन से 1995 में हुई थी जब वह पत्रकारिता की पढाई कर रही थीं एक साल के बाद दोनों की शादी हो गयी आज भी रवि किशन उनके संपर्क में हैं लेकिन वह सार्वजनिक रूप से उन्हें और उनकी बेटी को अपनाते नहीं है।
