Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 400 पार का नारा तो दे दिया हैं लेकिन वही नारा बीजेपी (bjp) के गले की फास बनती जा रही हैं भरतपुर से ऐसी ही खबर सामने आई हैं दरअसल भरतपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली को जिताने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (bhajanlal sharma) ने बीते सोमवार को रोड शो किया था, जिसमे भीड़ दिखाने के लिए मजदूरों को बुलाया गया था। इन मजदूरों से बीजेपी का झंडा पकड़ने के लिए 375 रुपये की दिहाड़ी देने का वादा किया था। हालांकि, जब रोड शो ख़त्म हुआ, तो मजदूर अपनी मजदूरी मांगने ठेकेदार के पास पहुंचे, तो ठेकेदार बिना किसी इत्तेला के वहां से लापता हो चूका था। रैली में आए मजदूर अपनी दिहाड़ी लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करते रहे लेकिन ठेकेदार का कुछ पता नहीं चला. इन्हीं आरोपों को लेकर मजदूरों की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
दरअसल, कि मुख्यमंत्री का रोड शो कुम्हेर गेट से शुरू होकर बिजली घर चौराहा पर समाप्त हुआ. भरतपुर लोकसभा सीट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ग्रह जिले में आती हैं इसी वजह से बीजेपी ने पूरा दमखम इस लोकसभा सीट पर लगा रखा हैं। 19 अप्रैल को प्रथम चरण के चुनाव में भरतपुर लोकसभा सीट पर चुनाव होने हैं। जिसकी वजह से भरतपुर पर जोरोशोरों से प्रचार हो रहा हैं।
मजदूरों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह आज भी वह लक्ष्मण मंदिर पर मजदूरी के लिए खड़े थे. एक ठेकेदार ने 375 प्रति मजदूर की दर से रोड शो में शामिल होने के लिए ले गया. रोड शो खत्म होने के बाद ठेकेदार गायब हो गया मजदूरों को मजदूरी भी नहीं मिली.
आपको बता दें कि, पिछले लोकसभा चुनाव में जहाँ बीजेपी को राजस्थान की सभी लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी, तो इस बार भी बीजेपी चाहती हैं कि वह दोबारा से वही जीत दर्ज करे. हालांकि कांग्रेस ने भी दावा किया हैं कि इसबार वह पहले से अच्छा प्रदर्शन करेंगी। वही बात करें भरतपुर लोकसभा सीट कि तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह जिला होने की वजह से बीजेपी के लिए साख का सवाल बन गया है तो कांग्रेस ने यहाँ संजना जाटव पर दाव खेला हैं।
