Arvind Kejriwal को मारने की हो रही है साजिश?… Aap ने लगाया आरोप, शेयर की CM की डायबिटीज रीडिंग!

देश राजनीति

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को इंसुलिन और डॉक्टर से परामर्श न देकर तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के अंदर “धीमी मौत” की ओर धकेला जा रहा है। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने कहा कि, टाइप-2 मधुमेह से पीड़ित केजरीवाल इंसुलिन और अपने पारिवारिक डॉक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मांग कर रहे हैं, लेकिन जेल प्रशासन उनके अनुरोध को अस्वीकार कर रहा है।

आगे आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज कहते हैं कि, उन्होंने कथित तौर पर केजरीवाल को इंसुलिन देने से इनकार करने के लिए तिहाड़ प्रशासन, भाजपा, केंद्र और दिल्ली एलजी की भी आलोचना की और आगे कहा “दिल्ली के मुख्यमंत्री पिछले 20-22 वर्षों से मधुमेह से पीड़ित हैं और 12 वर्षों से इंसुलिन पर हैं। उन्होंने आगे कहा, “एक बार जब कोई मरीज इंसुलिन पर चला जाता है, तो उसकी शुगर को केवल इंसुलिन से ही नियंत्रित किया जा सकता है। दिल्ली में हर परिवार में एक मधुमेह रोगी है, लोग यह जानते हैं, वे कह रहे हैं कि मुझे इंसुलिन दो, जेल प्रशासन उन्हें इंसुलिन क्यों नहीं दे रहा है? क्या ऐसा नहीं है कि अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रची जा रही है?”

सौरभ के साथ- साथ आम आदमी पार्टी की एक और बड़ी नेता आतिशी भी जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए लिखती है कि ““ये किस तरह की साजिश है कि डायबिटिक पेशेंट को इंसुलिन देने से इनकार किया जा रहा है. क्या वो अरविंद केजरीवाल को मारने की कोशिश कर रहे हैं?” आतिशी आगे कहती हैं कि “केजरीवाल वो व्यक्ति हैं जिन्हें भाजपा चुनाव में नहीं हरा सकती. आज उसी केजरीवाल को जेल में डालकर मारने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री की बीमारी का मज़ाक़ उड़ाना बहुत ग़लत है.”

https://x.com/AamAadmiParty/status/1781284360542712064

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *