Lara Datta on Vacation: मालदीव में फ़ैमिली संग वेकेशन माना रहीं लारा दत्ता, फ़ोटो शेयर कर पति की तारीफ़ में बांधे पुल

मनोरंजन

Lara Datta enjoying Vacation In Maldives: नए साल के मौके पर Bollywood अभिनेत्री लारा दत्ता (Lara Datta In Maldives) मालदीव में अपने पति और मशहूर टेनिस प्लेयर महेश भूपति के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. लारा ने अपने इसी ट्रिप की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. ये फोटोज़ लारा दत्ता को इतनी पसंद आई की उन्होंने फोटोग्राफर यानी अपने पति महेश भूपति की जमकर तारीफ कर दी.
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लारा ने लिखा है, ‘शादी के एक दशक से अधिक समय के बाद मेरे पति ने आखिरकार मेरी एक अच्छी फोटो लेना सीख लिया है, इसलिए मैं इसे पोस्ट किए बिना नहीं रह सकी, क्योंकि इस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है. महेश आप छिपी हुई प्रतिभाओं की खोज कर रहे हैं.
इन तस्वीरों में लारा दत्ता को काउच पर लेटे हुए ग्रीन कलर की हाई स्लिट ड्रेस में पोज करते हुए देखा जा सकता है. समंदर किनारे लारा सनग्लास और हैट लगाए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. लारा के इस पोस्ट पर फैंस दिलचस्प कमेंट करते दिख रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, ‘मैं अपने पति को सर के पास फोटोग्राफी की क्लास लेने भेजना चाहूंगी’. वहीं तस्वीरें देख फैंस लारा के लुक्स की भी खूब तारीफ कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *