Covid 19 In Bihar: पटना के NMCH अस्पताल में Corona ब्लास्ट, 84 डॉक्टर वायरस से संक्रमित

लोकल

Covid in Bihar: देश के कई राज्यों समेत बिहार में कोरोना वायरस (Corona virus) तेजी से फैलता जा रहा है. सूबे की राजधानी पटना के NMCH अस्पताल में तो कोरोना ने कोहराम मचा रखा है. रविवार को मेडिकल स्टूडेंट, जूनियर व सीनियर डॉक्टर (Doctors) व रेसिडेंट सहित 194 लोगों की RTPCR जांच कराई गई, जिनमे 84 डॉक्टर (84 Doctors Positive) संक्रमित पाये गये हैं. इसके अलावा AIIMS पटना के 5 डॉक्टर और 10 स्वास्थ्यकर्मी, PMCH के 4 डॉक्टर और 2 स्वास्थ्यकर्मी, IGIMS में 3 डॉक्टर और 2 स्वास्थ्यकर्मी समेत 5 संक्रमित शामिल हैं. यानी रविवार को पटना में कुल 110 डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं.
वही, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार रविवार को बिहार में 352 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. ये नए संक्रमित 38 में 30 जिलों में मिले है. सबसे अधिक पटना में 142, जबकि गया में 110 और जहानाबाद व मुंगेर में 13-13 संक्रमित मिले. बिहार में कोरोना के मामले बढ़ने अभी रुके नहीं हैं. सोमवार को सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार में शामिल होने पहुंचे 6 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. जनता दरबार में जाने से पहले एंटीजेन टेस्ट होता है, इस दौरान से लोग संक्रमित मिले थे. सभी सासाराम से आए थे.
बिहार में कोरोना के मामलों में वृद्धि के साथ ही सरकार और स्‍थानीय प्रशासन के स्‍तर पर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है, ताकि कोरोना के फैलाव के रोका जा सके. आमलोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाने और मास्‍क पहनने को कहा जा रहा है. बता दें कि कुछ विशेषज्ञों ने फरवरी तक कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *