खुश हुए भाईजान के फैंस, सऊदी अरब में इस अवॉर्ड से सम्मानित हुए सलमान खान…

मनोरंजन

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को हाल ही में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित जॉय अवॉर्ड्स में सम्मान से नवाजा गया.

सलमान ने अवॉर्ड फंक्शन की एक पिक्चर शेयर की. यहां पर उन्हें पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया. यहीं इवेंट में सलमान खान ने ब्लैक सूट पहना हुआ है. पिक्चर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे भाई बू नसीर (Bu Nasser). आपसे मिलकर अच्छा लगा.

बीतें दिनों सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो हॉलीवुड अभिनेता जॉन ट्रेवोल्टा के साथ स्पॉट हुए थे. आप सभी को बता दें कि सलमान हॉलीवुड के अभिनेता को अपना परिचय देते हुए कहते नजर आए थे कि, ‘मैं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करता हूं. मेरा नाम सलमान खान है.‘
जल्द ही सलमान खान ‘टाइगर जिंदा है 3’, ‘कभी ईद कभी दीवाली’ सहित अन्य फिल्मों में नजर आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *