Covid 19 Cases India: 7 महीने बाद फिर देश में फटा “कोरोना बम”, 24 घंटे में 1 लाख से ज़्यादा केस दर्ज, 3000 पार हुए Omicron के मामले

देश

India Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की रफ्तार फिर से तेज़ होती जा रही है. शुक्रवार को आए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं. जिसके मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में एक लाख 17 हजार 100 नए केस आए हैं जबकि 302 मरीजों की सांसें इस महामारी ने थाम ली हैं. परेशानी ये है कि ओमिक्रॉन के केस भी फुल स्पीड में है. देश में अब तक इस वैरिएंट के 3007 मामले सामने आए हैं. वहीं एक्टिव मामले की संख्या बढ़कर 3.71 लाख हो गयी है. जबकि, 24 घंटे में ठीक 30,836 मरीज़ ठीक भी हुए हैं.
दरअसल देश में कोरोना के हालात बेहद डराने वाले हैं. नए केसों के मामले में देश ने महज 10 दिनों में ही 10 हजार से 1 लाख तक का सफर तय कर लिया है. देश में इससे पहले बीते जून महीने में अंतिम बार 24 घंटे में 1 लाख केस आए थे…हालांकि वैक्सीनेशन के मोर्चे पर अच्छी खबर है. देश में अब तक 149 करोड़ 66 लाख 81 हजार 156 डोज़ दी जा चुकी हैं.

देश में omicron के 3000 से ज्यादा केस

देश में ओमिक्रॉन के अब तक 3007 केस सामने आ चुके हैं. हालांकि, इनमें से 1199 लोग ठीक भी हो चुके हैं. सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में 876, दिल्ली में 465, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291, केरल में 284, गुजरात में 204 केस सामने आए हैं. वहीं, तमिलनाडु में 121, हरियाणा में 114, तेलंगाना में 107, ओडिशा में 60, उत्तर प्रदेश में 31, आंध्र प्रदेश में 28, बंगाल में 27, गोवा में 19, असम में 9, मध्यप्रदेश में 9, उत्तराखंड में 8 केस सामने आ चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *