LPG Cylinder Price: आम लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. राष्ट्रीय तेल विपणन कंपनियों ने आज यानी मंगलवार से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 91.50 रुपये की कमी की है. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक़, दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1907 रुपये होगी.
हालांकि, विपणन कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती नहीं की है देश की राजधानी नई दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतें 899.5 रुपये पर स्थिर बनी हुई है.
गौरतलब है की, इससे पहले 1 जनवरी को भी कमर्शियल गैस की कीमतों में 102.5 रुपये की कटौती की गई थी.
