Covid Update India: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए केसों में मामूली उछाल, केरल में सबसे ज़्यादा 165 मौत

कोरोना वायरस

देश में कोरोना केसों में एक बार फिर मामूली उछाल देखने को मिला है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,72,433 नए केस सामने आए और 1,008 लोगों की सांसें थम गईं. इस दौरान 2,59,107 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए. देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या है 15,33,921 हो गई है और पॉजिटिविटी रेट 10.99 प्रतिशत हो गया है. नए आंकड़ों के बाद कुल मौतों की संख्या बढ़कर 4,98,983 हो गई है. हालांकि, वैक्सीनेशन के मोर्चे पर राहत की ख़बर भी लगातार सामने आ रही है. देश में अबतक कुल 167.87 करोड़ लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है जो बड़ी राहत है.

देश में बुधवार को सबसे ज्यादा 165 मौतें केरल में दर्ज हुई. जबकि यहां 52,199 नए संक्रमित मिले हैं. हालाँकि इस दौरान 41,715 मरीज ठीक भी हुए हैं. इससे एक दिन पहले मंगलवार को 51,887 नए संक्रमित मिले और 142 लोगों की मौत हुई थी. मंगलवार के मुकाबले बुधवार को मामूली बढ़ोतरी हुई है.

महामारी की शुरुआत से अब तक यहां कुल 61.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 56.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 56,100 लोगों की मौत हो चुकी है. पॉजिटिविटी रेट भी 41.89% है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *