Arun Govil के रोड शो में जेबकतरों का धावा, व्यापारी की जेब से ले उड़े 36 हजार .

देश राजनीति

Lok sabha Election2024: सोमवार को मेरठ (Meerut) में भाजपा प्रत्याशी और TV के राम के नाम से मशहूर अरुण गोविल (Arun Govil) के रोड शो में जेबकतरे ने धावा बोल दिया। देखते-देखते इन चोरों ने भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं समेत पत्रकारों की जेबों पर भी हाथ साफ कर, लगभग दो दर्जन मोबाइल फोन इस रोड शो के दौरान गायब हुए हैं। वहीं महिलाओं के पर्स, कार्यकर्ताओं के बटुए भी जेब से गायब हो गए। एक मेरठ व्यापारी कुलभूषण की दुकान के सामने से भाजपा का ये रोड शो गुजरा तो वो शामिल होने पहुँचे। इस दौरान कुलभूषण ने टीवी वाले राम को देखा तो जोश में उछल कर, दोनों हाथ उठा कर जय श्री राम का नारा लगाया, पास ही में खड़े किसी जेबकतरे ने उनकी पॉकेट मार ली, और 36 हज़ार की मोटी रक़म उड़ा दी।

जेबकतरों ने कुलभूषण के अलावा कई और लोगों को अपना शिकार बनाया। इस दुकानदार का आप बीती बताते एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, इनके अलावा जेबकतरों ने कई और लोगों को अपना शिकार बनाया तमाम पीड़ितों ने थाने में शिकायत भी दर्ज करा दी है।

जिन लोगों के मोबाइल फोन चोरी हुए हैं, उनमें बीजेपी के संयोजक आलोक सिसोदिया भी शामिल हैं. उनका फोन मेरठ की नई सड़क भोलेश्वर मंदिर से चोरी हुआ है. आलोक सिसोदिया ने आगे बताया कि इसकी जांच होगी कि जो लोग फोन लेकर घूम रहे थे, वो उनके ही हैं या चोरी के हैं. इसके अलावा एक गाड़ी भी है, जिसमें कई फोन मिले हैं. ये जिनके भी फोन हैं उन्हें ट्रेस किया जा रहा है ताकि वे लोग अपना फोन ले जा सकें. कुछ महिला कार्यकर्ताओं के भी पर्स चोरी हुए है. उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा गया. भीड़ का पूरा फायदा उठाया गया.

दरअसल, मेरठ में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में चुनाव होना है. बीजेपी उम्मीदवार अरुण गोविल के खिलाफ यहां समाजवादी पार्टी ने सुनीता वर्मा और बसपा ने देवव्रत कुमार त्यागी को चुनाव मैदान में उतारा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *