रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म जेलर (Jailor) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. दो साल के बाद रजनीकांत ने जेलर बनकर स्क्रीन पर वापसी की है. वापसी इतनी जोरदार है की थलाइवा रजनीकांत (Thalaiva Rajinikanth) का फीवर फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. ऐसे में थलाइवा के फैंस ने साउथ में गदर मचा दिया है. फैंस इतने एक्साइटेड है कि थियेटर्स (Theaters) के बाहर पटाखे जला रहे हैं और रजनीकांत के बड़े होर्डिंग्स को दूध से नहला रहे हैं. ये सारा नजारा आमतौर पर रजनीकांत की हर फिल्म की रिलीज से पहले देखने को मिलता हैं.
आपके बता दें कि ‘जेलर’ की रिलीज का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. आखिरकार वो दिन आ ही गया जब फैंस रजनीकांत को स्क्रीन पर देखेंगे. फिल्म तमिल (Tamil) भाषा में बनी है. इसे हिंदी और बाकी दूसरी भाषाओं में भी रिलीज किया गया है. नेल्सन दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के निर्देशन में बनी है. बात करें स्टार कास्ट की तो फिल्म में रजनीकांत के अलावा राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan), तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia), योगी बाबू (Yogi Babu), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), मोहनलाल (Mohanlal), विनायकन (Vinayakan) जैसे कई स्टार्स हैं.
इसके साथ ही जेलर की शानदार एडवांस बुकिंग (Advance Booking) भी देखने को मिल रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है. सैकनिल्क (Secnilk Report) की रिपोर्ट के मुताबिक, जेलर ने इंडिया में 14.18 करोड़ की प्री-बुकिंग कर बड़ी सफलता पाई है. फिल्म के तमिल वर्जन ने 5,91,221 टिकटों की बिक्री से 12.82 करोड़ का प्रॉफिट हासिल किया है. तेलुगू वर्जन ने 77,554 टिकटों की सेल से एडवांस बुकिंग में 1.35 करोड़ कमाए हैं. तमिलनाडु में जेलर 900 थियेटर्स पर रिलीज हुई है.
वहीं बात करें पहले दिन के ग्लोबल कलेक्शन की तो रजनीकांत की जेलर दुनियाभर में 70 से 80 करोड़ की शानदार कमाई कर सकती है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग से भारत में करीब 20 करोड की कमाई कर ली है, वहीं एडवांस बुकिंग से 35 करोड़ से ज्यादा ग्लोबल कलेक्शन हुआ है.
