UP Election 2022: यूपी के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi In Varanasi) बीजेपी की नैया पार लगाने में जी जान से जुटे हैं. गुरूवार को पीएम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. पिछले 10 दिन में पीएम का ये दूसरा काशी दौरा है. अपने इस दौरे पर पीएम मोदी ने पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट की आधारशिला रखने के साथ ही 2100 करोड़ रुपये (2100 Crore) की 27 परियोजनाएं अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को समर्पित कीं. इस दौरान एक सभा में पीएम ने विपक्ष पर हमला बोले. उन्होंने कहा- मैं जब काशी के, यूपी के विकास में, डबल इंजन की डबल शक्ति की बात करता हूं तो कुछ लोगों को कष्ट ज्यादा ही हो जाता है. ये वो लोग हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश को सिर्फ जाति, मजहब, पंथ, के चश्मे से ही देखा
बाइट- नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
इस दौरे से पहले 14 दिसंबर को पीएम ने गोरखपुर को करीब 9 हजार 650 करोड़ की लागत की कई परियोनाओं की सौगात दी थी. मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट खाद कारखाना, एम्स और बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर का लोकार्पण किया था. उससे पहले 16 नवंबर को, पीएम मोदी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के करवल खीरी में 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था. जिसकी नीव पीएम ने जुलाई 2018 में रखी थी.
