Delhi Airport पर भारी भीड़ से परेशान लोग, सरप्राइज़ दौरे पर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कब मिलेगी निजात?

दिल्ली हवाईअड्डे पर बढ़ रही भीड़ पर मिनिस्टर ऑफ सिविल एविएशन ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि, दिल्ली हवाईअड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ ‘अप्रत्याशित’ थी. यात्र‍ियों की सभी बाधाओं और समस्‍याओं को दूर करने के प्रयास किए गए हैं. इस भीड़ की वजह से प‍िछले दो द‍िनों में अव्‍यवस्‍था पैदा हुई थी. इस सभी से न‍िपटने के ल‍िए कई एहत‍ियातन कदम उठाए जा रहे हैं. हालांकि अभी भी स्थिति सामान्‍य होने में सात से 10 दिन का समय लगेगा.

Continue Reading