Mallikarjun Kharge ने कांग्रेस का नया बॉस बनते ही BJP को घेरा, बोले- तोड़ दूंगा नफरत का जाल!
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में नए युग की शुरूआत हो गई है. जिसे अब खड़गे युग कहा जाएगा. पार्टी अध्यक्ष के लोकतांत्रिक चुनाव को भारी मतों से जीतने के बाद बुधवार को गैर गांधी और साऊथ के सबसे बड़े दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की बतौर कांग्रेस अध्यक्ष ताजपोशी हो गई है. इस मौके पर पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. अध्यक्ष पद संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहली बार बतौर कांग्रेस अध्यक्ष नेताओं को संबोधित किया.
Continue Reading