दुनिया के ‘सबसे गंदे आदमी’ की मौत, 65 साल ना नहाने के खुले सारे राज़

दुनिया

‘World’s dirtiest man’ Amou Haji dies: दुनियाभर में ‘सबसे गंदे शख्स’ (Dirtiest man in The World) के नाम से मशहूर 94 साल के अमौ हाजी (Amou Haji) की मौत हो गई है,. वो ईरानी नागरिक थे और दक्षिणी प्रांत फार्स के देजगाह गांव में रहते थे और वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली. खबरों की माने तो वो करीब 50 साल से ज्यादा से नहीं नहाए थे. कई दशकों से न नहाने की वजह से हाजी की बदन काला पड़ गया था. उसे नहाना-धोना पसंद नहीं था और उसे हमेशा ये डर रहता था कि नहाने से उसे इंफेक्शन हो जाएगा और वह मर जाएगा.
बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले गांववालों ने उन्हें जबरदस्ती पकड़कर नेहला दिया था. इतने सालों बाद नहाने के चलते उनकी तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद और बीते दिनों उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उन्हें लगता था कि सफाई उन्हें बीमार कर देगी. उन्होंने शादी भी नही थी औऱ वो अकेले रहा करते थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक अमौ हाजी सड़क किनारे मरे जानवरों को खाते थे और एक साथ पांच सिगरेट जलाकर पी जाते थे. गांव के लोगों की माने तो अमौ हाजी को जवानी के दिनों में कुछ बड़े सदमों लग गए थे. जिसके बाद उन्होंने ऐसी जिंदगी जीने का फैसला किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *