Rishabh Pant Accident पर यूँ आया ‘दुश्मन’ देश का Reaction, कर देगा Emotional!

देश

Rishabh Pant Accident: रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हुए ऋषभ पंत (Rishabh pant) के लिए पूरी दुनिया में दुआओं के लिए हाथ उठ रहे हैं. इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, पंत फिलहाल खतरे से बाहर हैं, मगर चोट इतनी ज्यादा है, कि जिसे पूरी तरह से सही होने में वक्त लगेगा. पंत के जल्दी ठीक होने की दुआएं फैन्स, भारतीय और विदेशी क्रिकेटर भी कर रहे हैं. ऐसे देश में भी पंत के लिए दुआएं की जा रही हैं जिसे खेल के मैदान से लेकर जंग के मैदान तक एक दुशमन के तौर पर देखा जाता है.

जी हां हम बात पाकिस्तान (Pakistan on Rishabh Pant) की कर रहे है. पाकिस्तान में भी इस भारतीय क्रिकेटर की सेहत और सलामती के लिए दुआएं की जा रही हैं. सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, पाकिस्तान के लोग भी ऋषभ पंत के लिए दुआ कर रहे हैं. पाक टीम के शोएब मलिक (Shoaib Malik), मोहम्मद हफीज, हसन अली सहित कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है. शोएब मलिक ने ट्वीट करके लिखा कि, ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बारे में पता चला. आपके लिए ढेर सारी दुआएं. आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना. भाई जल्दी ठीक हो जाओ.

वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ी हसन अली (Hasan ali) ने ट्वीट करके कहा कि मैं आशा करता हूं कि कुछ गंभीर नही है. पंत मैं आपके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं. इंशाअल्लाह आप ठीक होकर जल्द ही मैदान पर वापसी करें.
तो वहीं पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद हफीज ने ट्वीट करके कहा कि पंत के लिए जल्दी ठीक होने की दुआ. साथ ही शादाब खान और शाहीन अफरीदी ने भी पंत के जल्दी ठीक होने को लेकर दुआ की.
वहीं हाल ही में अफगानिस्तान के कप्तान बने राशिद खान ने भी ट्वीट किया “भाई उम्मीद करता हूं कि आप ठीक हैं। आपके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं। जल्द ठीक हो जाओ चैंपियन.

इसके अलावा, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, सचिन तेंदूलकर, वीवीएस लक्षमण, विरेंद सहवाग, अनिल कुंबले और बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी ट्वीट करके उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है…
वहीं पंत के भारतीय टीम के साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी उनके लिए प्रार्थना की है. मोहम्मद शमी ने ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है. शमी ने पंत के लिए दुआ मांगते हुए लिखा है- अल्लाह सब ठीक करेगा मेरे भाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषभ पंत के लिए ट्वीट कर उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”जाने माने क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे से व्यथित हूं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं.”. हम भी पंत के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *