Rishabh Pant Accident: शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड के रूड़की से एक ऐसी दिल दहलाने वाली खबर सामने आई, जिसने भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस को सदमें डाल दिया. दरअसल, यहां भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज और विकेट कीपर ऋषभ पंत एक भयानक सड़क हादसे का बुरी तरह शिकार हो गए. हादसा इतना भयानक था कि, उनकी मर्सिडीज़ कार बेक़ाबू होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पूरी तरह जलकर राख हो गई.
चश्मदीदों के मुताबिक, पंत कार से निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से निकल नहीं पा रहे थे. वो दर्द से तड़प रहे थे, उसी वक्त कुछ ऐसा हुआ जिसने इसानित को शर्मसार कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत की कार में 3 से 4 लाख रुपए कैश थे. जो हादसे के बाद सड़क पर बिखरे गए. ऋषभ सड़क पर पड़े हुए थे. लेकिन, उस दौरान कुछ लोग उनकी मदद करने के बजाए अपनी जेब नोटों से भरने में लगे, उन्होंने खून से लथपथ बदहवास पड़े पंत की मदद करने के बजाए पैसे लूटने को तरजीह दी, और कैश लूट कर वहां से चलते बने.
हद तो तब हो गई कि, जब कई लोग खड़े खड़े तमाशा देख रहे थे, तो वहीं कुछ वीडियो बनाने में लगे थे. आनन फानन में पंत को रुड़की के सिविल अस्ताल में भर्ती किया गया था. जहां से पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफ़र किया गया. ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर है. उनके सिर पर चोट लगी है. साथ ही पीठ और हाथों में भी घाव हैं. हालांकि अच्छी बात ये रही कि जितना बड़ा उनके साथ हादसा हुआ इसके बावजूद उनकी जान बच गई. इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि, वो अब ठीक हैं और खतरे से बाहर हैं.
दरअसल ऋषभ दिल्ली से रुड़की अपनी माँ से मिलने अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान शुक्रवार सुबह लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर के मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया. रुड़की पुलिस के मुताबिक घायल ऋषभ पंत ने बताया कि, उनको नींद की झपकी आ गई थी, जिस वजह से गाड़ी डिसबैलेंस होकर डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी में अपने आप ही आग लग गई. वो खुद गाड़ी चला कर अकेले घर जा रहे थे. पंत के कार एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जो वीडियो सामने आया है उसमें उनकी कार डिवाइडर से टकराती हुई नजर आ रही है. वहीं, उनके साथ हुए इस हादसे के बारे में सुनकर उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। ऐसे में फैंस ऋषभ के जल्द-से-जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
