Rishabh Pant Accident पर यूँ आया ‘दुश्मन’ देश का Reaction, कर देगा Emotional!

पाकिस्तान में भी भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की सेहत और सलामती के लिए दुआएं की जा रही हैं. सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, पाकिस्तान के लोग भी ऋषभ पंत के लिए दुआ कर रहे हैं. पाक टीम के शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, हसन अली सहित कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है. शोएब मलिक ने ट्वीट करके लिखा कि, ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बारे में पता चला. आपके लिए ढेर सारी दुआएं. आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना. भाई जल्दी ठीक हो जाओ.

Continue Reading

Rishabh Pant जब तड़प रहे थे…तब कुछ लोग इंसानियत को शर्मसार कर रहे थे!

चश्मदीदों के मुताबिक, पंत कार से निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से निकल नहीं पा रहे थे. वो दर्द से तड़प रहे थे, उसी वक्त कुछ ऐसा हुआ जिसने इसानित को शर्मसार कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत की कार में 3 से 4 लाख रुपए कैश थे. जो हादसे के बाद सड़क पर बिखरे गए. ऋषभ सड़क पर पड़े हुए थे. लेकिन, उस दौरान कुछ लोग उनकी मदद करने के बजाए अपनी जेब नोटों से भरने में लगे, उन्होंने खून से लथपथ बदहवास पड़े पंत की मदद करने के बजाए पैसे लूटने को तरजीह दी, और कैश लूट कर वहां से चलते बने.

Continue Reading