Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद चुप क्यों रहीं अंकिता लोखंडे? ईशा मालवीय के सामने किया खुलासा

मनोरंजन

Ankita Lokhande On Sushant Singh Rajput: रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से ब्रेकअप के बाद चुप रहने की वजह बताई है। उन्होंने ईशा के सामने अपने दिल की बात की है।

Ankita Lokhande On break Up With Sushant Singh Rajput: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ आई हैं। शो में दोनों का प्यार और लड़ाई साथ-साथ देखने के लिए मिल रही हैं। अंकिता कई बार बोल चुकी हैं कि विक्की जैन ने ही उन्हें सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद हुए दर्द से निकाला है, लेकिन इसी बीच वह सुशांत सिंह राजपूत और उनसे हुए ब्रेकअप पर भी कई बड़े खुलासे कर चुकी हैं। अब अंकिता ने नेशनल टीवी पर बताया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत से हुए ब्रेकअप के बाद चुप रहने की वजह बताई है।

अंकिता लोखंडे ने बताई चुप रहने की वजह
दरअसल, बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में मुनव्वर फारूकी और आयशा सिंह का नाम चल रहा है। हर कंटेस्टेंट की जुबां पर इन्हीं दोनों का नाम है। लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) के बीच मुनव्वर, आयशा और नाजिला के बारे में चर्चा होती है। इस दौरान ईशा बोलती हैं कि मुनव्वर को शो में आकर पता चला है कि वह आयशा से नहीं नाजिला से प्यार करता है। इसके बाद अंकिता कहती हैं, ‘हो सकता है मुनव्वर ने डर की वजह से अपने और नाजिला के ब्रेकअप का ऐलान नहीं किया होगा। मेरा और सुशांत का जब ब्रेकअप हुआ था, तब मैं भी इस बात को नहीं स्वीकार पा रही थी। मेरा सात साल का रिश्ता था, लेकिन जब भी कोई मुझसे पूछता था तो मैं हमेशा यही बोलती थी कि हम दोनों साथ हैं। मैं ये बात किसी को बता ही नहीं पा रही थी कि हमारा ब्रेकअप हो गया है। ढाई साल तक मैंने सुशांत का इंतजार किया है।’

ट्रोलिंग पर ईशा-अंकिता में हुई बात
अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय ट्रोलिंग पर भी बात करते हुए नजर आए। अंकिता कहती हैं कि विक्की जैन ने उन्हें इस स्थिति से बाहर निकाला है। विक्की ने वो सब किया, जिसकी मुझे जरूरत थी। इस वजह से मैं उससे प्यार करती हूं। इस पर ईशा मालवीय भी विक्की की तारीफ करती हैं और बोलती हैं कि उन्होंने तो ट्रोलिंग भी झेली होगी। लोग कैसे विक्की के पीछे पड़ गए होंगे। ईशा इस दौरान ये भी जोड़ती हैं, ‘लोग ये नहीं सोचते हैं कि हम भी इंसान हैं। भाई अगर ब्रेकअप हो गया है तो क्या हम भी मर जाए। हमारी भी लाइफ है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *